वंशिका और गरिमा को मिली ट्रॉफी
लुधियाना|बीआरएस नगरस्थित डीएवी पब्लिक स्कूल की स्टूडेंट्स ने हिंदी भाषण प्रतियोगिता में पोजीशन हासिल कर स्कूल का नाम रोशन किया। चंडीगढ़ में आर्य समाज की ओर से स्वर्गीय गोबिंद राम गक्खड़ की स्मृति में करवाए गए कंपीटिशन में गरिमा बेदी और वंशिका जैन ने रनिंग ट्रॉफी हासिल की। वहीं, वंशिका जैन ने इंडिविजुअल लेवल पर तीसरा इनाम भी हासिल किया। वंशिका जैन ने स्कॉलरशिप भी पाई।