- Hindi News
- खेलें जीवन में बहुत जरूरी हैं : संदीप कौर
खेलें जीवन में बहुत जरूरी हैं : संदीप कौर
लुधियाना|पीएयू में12 दिसंबर को पीएयू एम्प्लॉयज यूनियन और पीएयू फोर्थ गार्ड वर्कर्स की तरफ से आयोजित खेल के दूसरे दिन वॉलीबॉल और फुटबॉल के मैच हुए। इस मौके पर कंप्ट्रोलर पीएयू संदीप कौर चीफ गेस्ट के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने सभी खेल भावना से खेलने की अपील की। इस मौके पर यूनियन क्लास तीन के प्रधान हरबंस सिंह मुंडी, क्लास चार के प्रधान शिव कुमार मौजूद रहे।