- Hindi News
- श्रीराम शरणम आश्रम में साप्ताहिक प्रार्थना सभा
श्रीराम शरणम आश्रम में साप्ताहिक प्रार्थना सभा
श्रीराम शरणम आश्रम में साप्ताहिक प्रार्थना सभा
लुधियाना | श्रीरामशरणम आश्रम दरेसी में भाई देवेंद्र सूद की अगुवाई में साप्ताहिक प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित साधकों ने सामूहिक रूप से विश्व शांति के लिए प्रार्थना की। भाई देवेंद्र सूद ने साधकों को संबोधित करते हुए कहा कि हम राम नाम के उपासक है जो कण कण में रमा हुआ है। राम नाम में असीम शक्ति है इसे हमारे गुरुदेव में कठिन तपस्या करके प्राप्त किया था। उन्होंने कहा कि राम नाम का जाप साधारण मंत्र नहीं है बल्कि चैतन्य एवं जाग्रत महामंत्र है। देवेंद्र सूद ने कहा कि इस मंत्र का नियमित जाप अत्यंत मंगलकारी है। प्रार्थना सभा के दौरान रूचि सूद, अंजु धीर एवं कुमार संजीव ने राम भक्ति के मधुर भजनों का गायन किया।
भाई देवेंद्र सूद।