- Hindi News
- आत्मा को स्वस्थ और शक्ति संपन्न बनाता है ध्यान : पदम मुनि
आत्मा को स्वस्थ और शक्ति संपन्न बनाता है ध्यान : पदम मुनि
जैनस्थानक अग्र नगर में चल रहे दस दिवसीय ध्यान शिविर का समापन बुधवार को मंगल भावना के साथ हुआ। डॉ पदम मुनि महाराज ने ध्यान साधकों को कहा कि ध्यान आत्मा को स्वस्थ और शक्ति संपन्न बनाता है। ध्यान के द्वारा साधक कष्टों को सहन करने की ताकत जुटा पाता है। इस दौरान गुरुदेव ने संक्रांति पाठ सुनाते हुए कहा कि जब सूर्योदय से पूर्व संक्रांति हो तो उसे पहले दिन मनाई जाती है जबकि सूर्योदय के साथ या उसके बाद संक्रांति लगने पर संक्रांति उसी दिन मनाई जानी चाहिए। उन्होंने बताया कि सूर्यदेव कन्या राशि में प्रविष्ट हो रहे हैं और इसके साथ ही आश्विन का महीना प्रारंभ हो रहा है। इस अवसर पर राजकुमार जैन, तरसेम चंद जैन, विजय जैन, बलविंद्र जैन, नरेश जैन, डी जे जैन, महिंद्रपाल जैन आदि मौजूद थे।
अग्र नगर जैन स्थानक में आयोजित ध्यान शिविर में उपस्थित साधक।