पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महिलाओं ने श्री सुखमणि साहिब का पाठ किया

महिलाओं ने श्री सुखमणि साहिब का पाठ किया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना| गुरुद्वारागुरुनानक सत्संग सभा गुरुनानक पुरा में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की छत्रछाया में सुखमणि साहिब का पाठ किया गया। गुरुद्वारा साहिब की बेबे नानकी स्त्री सत्संग सभा की महिलाओं ने श्री सुखमणि साहिब का पाठ किया। हैड गरंथी भाई रघुबीर सिंह ने संगत गुरु घर से जोड़ते हुए उन्हें सेवा और सिमरन करने के लिए कहा। महिलाओं में हरदीप कौर, गुरपरीत कौर ने शबद कीर्तन कर संगत को निहाल किया। चौपाई साहिब और आनंद साहिब का पाठ कर गुरु की अरदास कर संगत में प्रसाद बांटा गया। इस अवसर पर कमलजीत कौर, राजवंत कौर , पाल कौर और इलाके की महिलाएं मौजूद रही।