पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फैमिली से बात कर बनाएंगे तलवंडी स्मारक : सीएम

फैमिली से बात कर बनाएंगे तलवंडी स्मारक : सीएम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना| पैतृकगांव तलवंडी राय में हजारों नम आंखों ने शनिवार को सीनियर अकाली नेता एसजीपीसी के पूर्व प्रधान जत्थेदार जगदेव सिंह तलवंडी को अंतिम विदाई दी। सरकारी एलीमेंट्री स्कूल के खेल मैदान में सरकारी सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। “जगदेव सिंह तलवंडी अमर रहे’ और “लौह पुरुष अमर रहे’ के उदघोषों के बीच उनके बड़े बेटे पूर्व एमएलए रणजीत सिंह तलवंडी ने मुखाग्नि दी। संस्कार के वक्त छोटे बेटे एसजीपीसी मेंबर जगजीत सिंह तलवंडी, प|ी महिंदर कौर, बेटियां मनजीत कौर हरजीत कौर, दामाद गुरदीप सिंह चीमा अमृतपाल सिंह सिद्धू भी मौजूद रहे। इस मौके सीएम परकाश सिंह बादल ने फूल माला अर्पित करते हुए कहा कि उनके देहांत से अकाली दल, पंथ पंजाब को निजी तौर पर बड़ा नुकसान हुआ है। यादगार के बारे में सीएम बादल ने कहा कि इस बारे में परिवार से बात कर कोई फैसला लेंगे।