पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजयुमो नशा तस्करों के सरपरस्त बेनकाब करेगा

भाजयुमो नशा तस्करों के सरपरस्त बेनकाब करेगा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) शहीद-ए-आजम भगत सिंह के जन्म दिवस 28 सितंबर पर पंजाब में नशा मुक्ति अभियान शुरू करेगा। इसके तहत जहां नशा बेचने वालों का पर्दाफाश किया जाएगा, वहीं नशा छोड़ने के इच्छुक लोगों के लिए हेल्पलाइन भी शुरू की जाएगी।

भाजयुमो के प्रदेश प्रधान मोहित गुप्ता ने शनिवार यहां प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि अकाली-भाजपा गठबंधन सरकार ने नशा तस्करों की बजाए नशे की दलदल में फंसे बेकसूर नशेड़ियों को ही पकड़कर जेल में बंद करा दिया। उन्होंने नशा तस्करों को संरक्षण देने वाले लोगों की सूची तैयार की है जिसे सीएम परकाश सिंह बादल के ध्यान में लाया जाएगा। इसके साथ ही मोर्चा जेल में बंद बेकसूर नौजवानों को छुड़ाने के लिए उनकी पैरवी करेगा।

उन्होंने कहा कि 10 सालों से पंजाब में बढ़ी नशा तस्करी के लिए सुरक्षा एजेंसियां जिम्मेदार हैं। इस अवसर पर मोर्चे के जनरल सेक्रेटरी अमित गोसाईं और शब्बीर सिंह, जिला प्रधान हर्ष शर्मा, एडवोकेट अजय चावला, राजीव कालड़ा, चंदन गुप्ता, हनी बेदी, दीपक कुमार, अंकित बत्रा, महेश शर्मा और अमित गुप्ता भी मौजूद थे।

भाजपा युवा मोर्चा के पंजाब प्रधान मोहित गुप्ता को सम्मािनत करते हुए अमित गोसाईं, हनी बेदी और अन्य।