- Hindi News
- जैन स्थानक में मोहन लाल काे दी श्रद्घांजलि
जैन स्थानक में मोहन लाल काे दी श्रद्घांजलि
शहरके वेट गंज इलाके में कपड़े का कारोबार करने वाले मोहन लाल जैन का 18 सितम्बर को देहांत हो गया था। उनकी आत्मा की शांति के लिए सिविल लाइंस स्थित जैन स्थानक धर्मशाला में श्रद्धांजलि समागम का आयोजन किया गया। जिसमें शहर के अलावा दूसरे राज्यों से भी जैन समाज के सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक लोगों ने मोहन लाल को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। श्रद्धांजलि समागम में जैन समाज के उपासक सूर्य प्रकाश जी ने प्रवचन करते हुए बताया की जीवन मरण को कोई नहीं टाल सकता। उन्होंने बताया की मोहन लाल जैन बहुत ही नेक दिल शांत स्वभाव के इंसान थे।
वह साधु संतों की बहुत सेवा किया करते थे। उन्होंने सुबह उठकर प्रवचन सुनने का नियम बनाया हुआ था। उनकी पांच बेटियां बबिता, सविता, कविता, निकिता, राशिम ने उनकी आत्मा की शांति के लिए श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर नरेंदर जैन, हिमांशु जैन, बंसी लाल सुराणा, कमल जी नौलखा ने भी श्रद्घा सुमन अर्पित किए।
मोहन लाल जैन
सिविल लाइंस स्थित जैन स्थानक धर्मशाला में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।