- Hindi News
- महिलाओं में मोटापे की समस्या पर हुई चर्चा
महिलाओं में मोटापे की समस्या पर हुई चर्चा
लुधियाना| नेशनलओबेस्ट्रिक्स एंड गायनाकोलॉजिकल सोसायटी अॉफ इंडिया द्वारा सीएमसीएच में प्रेक्टिकली एप्रोच टू ओबेस्ट्रिक्स एंड गाइनीकोलॉजी सब्जेक्ट पर कंटीन्यूइंग मेडिकल एजुकेशन (सीएमई) का आयोजन हुआ। हॉस्पिटल के एसोसिएट डायरेक्टर डॉक्टर किम मामन इसमें चीफ गेस्ट के तौर पर पहुंचे। उन्होंने महिलाओं के हित के लिए आयोजित इस कार्यक्रम के लिए सोसायटी की सराहना की। पंजाब, चंडीगढ़ शिमला से आए डेलीगेट्स ने महिलाओं में मोटापे की समस्या पर अपने विचार पेश किए और इस फील्ड में हो रहे मेडिकल वर्क की जानकारी दी। सीएमई में पहुंचे पंजाब मेडिकल काउंसिल के मेंबर डॉ. सुनील कत्याल ने इस सीएमई को 4 क्रेडिट प्वाइंट दिए। गाइनी डिपार्टमेंट की डॉक्टर सुनीता गोयल ने आए हुए डेलीगेट्स का धन्यवाद किया।
सीएमसीएच में सीएमई