\"बिना बिल के दवा बेचें केमिस्ट\'
लुधियाना|दंडी स्वामीस्थित हांडी रेस्टोरेंट में हुई लुधियाना रिटेल केमिस्ट एसोसिएशन की मीटिंग के दौरान संगठन के प्रधान अमनदीप आहूजा ने सलाह दी कि सभी केमिस्ट बिना वजह के कंपीटिशन से बचें और बिल के बिना कोई दवाई नहीं बेचें। मीटिंग में केमिस्टों को लागू बिना वजह से नियमों से हो रही दिक्कतों पर चर्चा की गई और केमिस्टों पर बिना वजह लगाई गई पाबंदियों को हटाने के लिए सरकार से अपील करने का फैसला किया गया। इस अवसर पर डॉ. इंद्रजीत सिंह, विनोद शर्मा, अमन लाडी, रजवंत सिंह, अश्वनी कुमार कुलवंत सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे।