मांगों को लेकर टीचर्स ने की मीिटंग
लुधियाना|टीचर एलिजिबिलिटीटेस्ट (टीईटी) पास बेरोजगार टीचर यूनियन की जिला स्तरीय मीटिंग का आयोजन हुआ। भाई चतर सिंह पार्क में डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट दीप राजा की अध्यक्षता में टीचर्स ने मांगों के बारे में चर्चा की। टीचर्स ने कहा कि ग्रामीण सहयोग टीचर्स के अधीन की जा रही 5078 टीचरों की भर्ती में टीईटी पास बेरोजगार टीचर रह जाएंगे। उन्होंने कहा कि इंग्लिश और एसएसटी का एग्जाम एक जैसा होने के कारण उन टीचरों को जिन्होंने दोनों एग्जाम पास किए हैं। उनसे पूछ कर कि वो किस विषय में जाने के इच्छुक हैं तभी ऑर्डर दिए जाने चाहिए। उन्होंने कहा ऐसा करने की सूरत में टीचर एक जगह पर भर्ती हो जाता है और दूसरी जगह पोस्ट खाली रह जाएगी। इससे लगभग 2000 पोस्ट खाली होंगी। इस अवसर पर प्रिंस अरोड़ा, संदीप सिंह, मनप्रीत सिंह मौजूद रहे।