पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रेल रोको आंदोलन में शिव सेना हिंदुस्तान भी होगी शामिल

रेल रोको आंदोलन में शिव सेना हिंदुस्तान भी होगी शामिल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना|मालेरकोटला मेंगोवंश के हत्यारों की गिरफ्तारी होने पर 24 सितंबर को सभी हिंदू संगठनों के साथ शिव सेना हिन्दुस्तान भी शामिल होगी। लुधियाना में सुबह 10 से 12 बजे तक रेल का चक्का जाम कर श्री हनुमान चालीसा पाठ करेंगे। शिव सेना हिन्दुस्तान के पंजाब अध्यक्ष कृष्ण शर्मा ने जमालपुर में बुलाई गई संयुक्त मीटिंग में भाजपा समेत अन्य दलों से आग्रह किया वे भी रेल रोको आंदोलन में शामिल हों। मीटिंग में जिलाध्यक्ष अनिल सिंगला, युवा इकाई अध्यक्ष अनिल साहनी मोनू, नरिन्दर भारद्वाज, धरमिंदर शर्मा, रजनीश गोयल, रमेश गर्ग, विपन गर्ग, पवन कुमार शंटी, सुभाष बांसल, आशू छाबड़ा, राम बाबू, सौरव मितल, रवि कुमार सिंह, अमर कुमार, डा. विकास, मनोज कुमार, ओम प्रकाश, राज वैद्य आदि मौजूद थे।