- Hindi News
- भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण बांसल सहित तीन को लीगल नोटिस
भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण बांसल सहित तीन को लीगल नोटिस
मिल्लरगंजनिवासी अरुण कुमरा की ओर से भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण बांसल, जिला महासचिव सुनील मौदगिल, वॉर्ड-44 पार्षद रमणदीप कौर पूर्व पार्षद सर्वजीत सिंह को अपने वकील संजीव शर्मा के मार्फत लीगल नोटिस जारी किया गया है।
नोटिस में भाजपा की ओर से अरुण कुमरा को पार्टी का सदस्य होने की बात को पूरी तरह गलत बताया गया है। अरुण तो भाजपा और ही अन्य किसी राजनीतिक पार्टी के मेंबर हैं। एडवोकेट संजीव शर्मा ने इस बारे में बताया कि भाजपा की ओर से अरुण कुमरा के खिलाफ समाचार पत्राें में झूठी जानकारियां उपलब्ध करवा उनका नाम बदनाम करने की कोशिश है। इस लीगल नोटिस के जरिए भाजपा पदाधिकारियों से लिखित माफीनामा देने समाचार पत्राें में सही जानकारी उपलब्ध करवाने को एक सप्ताह का समय दिया है।
गौर हो कि अरुण कुमरा ने भाजपा के जिला उपप्रधान पूर्व पार्षद सर्वजीत सिंह काका की ओर से रिहायशी मकान में 14 दुकानों के निर्माण करने की शिकायत निगम कमिश्नर मेयर को थी। इसके बाद से उक्त मामले में बवाल खड़ा हो गया। कुमरा ने बीते शुक्रवार को इस संबंधी एक शिकायत स्थानीय निकाय विभाग के सचिव अशोक गुप्ता को भी जोन डी सराभा नगर आफिस में दी थी।