12 टीमों में मणि क्लब बना चैंपियन
लुधियाना|बीआरएस नगरस्थित लोधी क्लब रोड में रविवार को शूटिंग टूर्नामेंट फ्रेंड्स वॉलीबॉल क्लब द्वारा करवाया गया। इसमें 12 टीमों ने हिस्सा लिया। पहला प्राइज मणि क्लब, दूसरा मिल्खा क्लब और तीसरा प्राइज जे ब्लॉक बीआरएस नगर के यूथ क्लब को मिला। क्लब का ये दूसरा शूटिंग टूर्नामेंट था। इस मौके पर एमएलए भारत भूषण आशू चीफ गेस्ट थे। जोगिंदर सिंह पटवारी गेस्ट ऑफ ऑनर के तौर पर, पूर्व कौंसलर डॉ. हरी सिंह बराड़ और शिरोमणि अकाली दल के नेता हरप्रीत सिंह भी मौजूद थे। टूर्नामेंट मुख्य रूप से फ्रेंड्स वॉलीबॉल के मेंबर बलविंदर सिंह रीतू और रविंदर सिंह बिट्टू ने आयोजित किया।