पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एमएस कनेक्शन वाले कारोबारियों को 10 फीसदी महंगी पड़ेगी बिजली

एमएस कनेक्शन वाले कारोबारियों को 10 फीसदी महंगी पड़ेगी बिजली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोहित बहल|लुधियाना mohit.behl@dbcorp.in

पंजाब स्टेट इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमीशन (पीएसईआरसी) ने मीडियम सप्लाई (एमएस) के कनेक्शन इस्तेमाल कर रहे कारोबारियों की मीटर रीडिंग भी अब किलोवाट ऑवर की जगह किलोवाेल्ट एम्पीयर ऑवर (केवीएएच) में करने का फैसला लिया है। एमएस कनेक्शन वाले कारोबारियों का कहना है कि इस फरमान से बिजली का यूनिट उन्हें लगभग 7 से 10 प्रतिशत महंगा पड़ेगा, क्योंकि किलोवाट ऑवर के मुकाबले केवीएएच में बिजली के ज्यादा यूनिट्स की खपत शो होती है। साथ ही उन्हें 1 अप्रैल से मौजूदा पीरियड तक के एरीयर भी इसी हिसाब से देने होंगे। पॉवर फैक्टर को नए तरीके से मापने के लिए नए सेंट कैपेस्टर भी खरीदने पड़ेंगे।

उनका कहना है कि पीएसईआरसी और ही पीएसपीसीएल द्वारा इतने बड़े फैसले के बारे में अभी तक कारोबारियों को कोई जानकारी दी गई। अपने 300 पेज के टैरिफ आॅर्डर में बस एक लाइन में लिखकर कारोबारियों को मूर्ख बनाया गया है। इससे स्माल स्केल कारोबारियों में नाराजगी है।

पीएसईआरसी ने 22 अगस्त को ही किए गए ऐलान में अपने टैरिफ आर्डर के पैरा 7.1.5 में साफ कर दिया कि कमीशन ने पंजाब स्टेट पॉवर कारपोरेशन लिमिटेड (पीएसपीसीएल) द्वारा लार्ज सप्लाई, बल्क सप्लाई, रेलवे ट्रैक्शन, 100 किलोवाट से ज्यादा वाले डीएस एनआरएस कनेक्शनों के साथ-साथ एमएस कैटेगरी के लिए केवीएएच टैरिफ करने के प्रपोजल को स्वीकार करके इसे 1 अप्रैल से लागू कर दिया गया है। उनका कहना है कि इतना बड़ा फेरबदल कारोबारियों के साथ सरासर धोखा है।

वहीं पीएसईआरसी का इस फेरबदल के पीछे तर्क है कि कारोबारियों की मांग पर ऐसा फैसला लिया गया है। इससे उनका फायदा होगा और पॉवर फैक्टर मैन्युअली निकलने की जरूरत भी खत्म हो जाएगी। इसके कारण पॉवरकॉम मुलाजिम या फ्लाइंग स्क्वायड भी कारोबारियों को बेवजह तंग नहीं कर पाएंगे। जिस तरह का टैरिफ इस बार कारोबारियों के हितों को देखते हुआ लाया गया है वैसा टैरिफ आने वाले कई साल नहीं सकता।

पीएसईआरसी ने किया धोखा

ऐसीबड़ी घोषणा के बारे में सिर्फ टैरिफ आॅर्डर में एक दो लाइनें छाप कर सरकार पीएसईआरसी ने कारोबारियों के साथ धोखा किया है। अप्रैल से ही इसे लागू करना जायज नहीं। ऐसे तो हमें बेवजह लाखों के बिल देने पड़ेंगे। हमें पहले ही पता होता कि पूरा सिस्टम इस तरह चेंज कर दिया जाएगा तो हम अप्रैल से अपने सेंट केपेसिट