पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एक शाम श्री नंगली निवासी भगवान के नाम

एक शाम श्री नंगली निवासी भगवान के नाम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुभाषनगर स्थित कमला लोहटिया सनातन धर्म कॉलेज में एक शाम श्री नंगली निवासी भगवान जी के नाम का आयोजन किया गया। श्री नंगली निवासी भगवान की शाम को लुधियाना के चारों आश्रम के सहयोग से मिलकर मनाया गया। सत्संग सम्मेलन का शुभारंभ नंगली भगवान की आरती से किया गया। इस अवसर पर श्री नंगली भगवान जी के दरबार को खूबसूरती के साथ सजाया गया। सत्संग सम्मेलन को शाम 4 बजे शुरू करके रात के नौ बजे तक करवाया गया।

इसी के साथ सत्संग में दस हजार से ज्यादा लोगों ने शिरकत करके भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया। श्री नंगली निवासी भगवान जी का अवतार दिवस बसंत पंचमी के पास मनाया जाता है। इस सम्मेलन में दिल्ली की प्रमोद एंड पार्टी ने भजन संकीर्तन को पेश किया। वही सत्संग सम्मेलन में दूर-दूर से दरबार में प्रतिष्ठित संत महापुरुषों ने शामिल होकर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया। इसी के साथ निजातम प्रेम ट्रस्ट कुरुक्षेत्र के संत दयाल प्रेमचंद ने श्री नंगली निवासी भगवान जी के प्रवचनों को पेश किया। संत निर्विकार पुरी संतोष पुरी ने भी प्रवचन करके समा बांधा। रांची से स्वामी पूर्णा नंद, बटाला के संत प्रेमचंद, अनुराग शर्मा कठुआ, संत बहन निर्मल स्वरूप बस्ती जोधेवाल लुधियाना सभी संतो ने प्रवचन दिए। मंच का संचालन दिल्ली से आेपी छाबड़ा की आेर से संभाला गया। इसी के साथ सम्मेलन में चाय, पानी के साथ-साथ दस हजार संगत के लिए लंगर का प्रबंध किया गया। रात को खूबसूरत तरीके के साथ नंगली निवासी भगवान के प्रवचनों को पेश किया गया।

इस मौके पर एससी कालड़ा, सुमित जुनेजा, संत राम लिखी, दैनिक भास्कर के संपादकीय सलाहकार बीके गुप्ता, गुलशन भाटिया, पवन चोपड़ा, अजय अग्रवाल, सतीश किशोर मल्होत्रा, संजय नागपाल, शांति स्वरूप जैन, सुधी कुमार जैन, गुरदर्शन भाटिया, सोनिया अग्रवाल, मीना गुप्ता, शामलाल अग्रवाल, शिफाली जैन, चंद भाटिया, अलका भाटिया, गौरव भाटिया आदि कई मेंबर आयोजन में शामिल हुए।

कमला लोहटिया कॉलेज में आयोजित सत्संग सम्मेलन में श्री नंगली निवासी भगवान का सुंदर दरबार और प्रवचन करती साध्वियां (बाएं) सत्संग सम्मेलन में उपस्थित श्रद्धालु।