- Hindi News
- गुरुद्वारा दुख भंजन से निकाला नगर कीर्तन
गुरुद्वारा दुख भंजन से निकाला नगर कीर्तन
लुधियाना|भाई घनैयाजी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में भाई घनैया जी लोक चैरिटेबल ट्रस्ट की तरफ से गुरुद्वारा दुख भंजन साहिब गोल्डन एवेन्यु हंबड़ां रोड से विशाल नगर कीर्तन निकाला गया। गुरु ग्रंथ साहिब की पवित्र छत्रछाया एवं पांच प्यारों की अगुवाई में निकाली गया नगर कीर्तन गुरुद्वारा साहिब से शुरु होकर गांव जैनपुर, मलकपुर, नूरपुर बेट, रसूलपुर खुर्द, प्रताप सिंह वाला से होता हुआ वापस गुरुद्वारा साहिब में आकर संपन्न हुआ। इस अवसर पर महंत काहन सिंह, इलाका विधायक मनप्रीत सिंह अयाली, भाई करतार सिंह गरीब, संस्था चेयरमैन रंजीत सिंह चावला, प्रधान शमशेर सिंह चावला, प्रेस सचिव जसपिंदर सिंह, हरचरण सिंह, एनपी सिंह, गज्जन सिंह, गोपाल भंडारी, भूपिंदर सिंह ग्रेवाल, बलदेव सिंह, शमशेर सिंह खैहरा मौजूद थे।