जागरण करवाया
लुधियाना| जसपालनगर ग्यासपुरा में इलाका निवासियों की ओर से विशाल भगवती जागरण करवाया गया। जागरण में मां की महिमा का गुणगान किशन एंड पार्टी की ओर से किया गया। इस दौरान राधा कृष्ण, भोले नाथ माता पार्वती की झांकियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रही। इस अवसर पर अनिल कुमार, राजू शुक्ला, डॉ विनोद, पंडित नागराज, शम्मी वर्मा, शिव कुमार चौबे, आशुतोष, जय प्रकाश राय, घनश्याम, राजेश पाठक, धर्मावती देवी उपस्थित थे।