पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दशहरा मेला के संबंध में किया गणेश पूजन

दशहरा मेला के संबंध में किया गणेश पूजन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना|श्री रामलीला कमेटी की ओर से दशहरा मेले के संबंध में रविवार को प्राचीन ठाकुर द्वारा नौहरिया में गणेश पूजन किया गया। गणेश पूजन को वरिष्ठ पंडित वासुदेव भारद्वाज ने पूर्ण मंत्रोच्चारण एवं विधि विधान के साथ संपन्न करवाया। कमेटी के प्रधान कमल बस्सी तथा महामंत्री संजीव कुंद्रा ने बताया कि दशहरा मेंला 13 सितंबर से 4 अक्टूबर तक चलेगा। 25 सितंबर से प्राचीन ठाकुरद्वारा नौहरिया से रोजाना शाम को भगवान श्रीराम की सिंहासन यात्रा निकाली जाएगी। जो रोजाना महानगर के अलग अलग क्षेत्रों से होते हुए वापस प्राचीन ठाकुरद्वारा में आकर संपन्न होगी। इस अवसर पर महंत कृष्ण बावा, प्रेम पराशर, केवल कृष्ण मरवाहा, कमल बस्सी, संदीप सभ्रवाल, संदीप सभ्रवाल, संजीव कुंद्रा, डिंपल थापर, यशपाल पराशर, सुखराम महाजन, बबला सोनी, लक्ष्मी गुप्ता, राजिंदर गोयल, मुन्ना लाल मिश्रा, गुलशन टंडन, सुरेश धीर राजा, नीरज वर्मा, वेद भंडारी, चंद्र रुद्रा, उमेश सोनी, अजीत कपूर, बलदेव गुप्ता, तिलक राज लाली आदि मौजूद रहे।