जेएंडके भेजी 148 टन सामग्री
लुिधयाना | जम्मूकश्मीर के बाढ़ पीड़ितों के लिए जिला लुधियाना वासी एसोसिएशन ने 148 टन राहत सामग्री ढोलेवाल मिलिट्री कैंप में बिग्रेडियर जगदीप दाहीआ के नेतृत्व में भेजी है। एसोसिएशन के प्रधान हीर ने कहा कि ये गर्व की बात है कि इतने बड़े स्तर पर राहत सामग्री भेजी जा रही है। इसमें पानी, कपड़े, जूस, दवाइयां, खाद पदार्थ भेजे जा रहे हैं। जिला लुधियाना ने इस सहयोग के लिए भारतीय फौज का आभार प्रकट किया है।