पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वॉर्ड 3 की चार कॉलोनियों में बिजली, पानी नहीं

वॉर्ड-3 की चार कॉलोनियों में बिजली, पानी नहीं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वॉर्ड-3के तहत आती जसवाल कॉलोनी, बावा कॉलोनी, नंदा कॉलोनी और रॉयल इस्टेट में रहने वाले लोगों को पेश रही सड़क, बिजली, पानी और स्ट्रीट लाइट जैसी मूलभूत सुविधाओं में दिक्कत में सुधार को लेकर स्थानीय इलाका निवासी शिअद विधायक रणजीत सिंह ढिल्लों को उनके निवास पर मिले।

डेलीगेशन में शामिल झोणी कुमार, सुरिंदर शिंदा, अरुण कुमार, गणेश कुमार, सुखविंदर काला, मोंटी कुमार, सियाराम, गुलशन शर्मा, विक्रम कुमार, गणेश कुमार, कपिल गौतम, मुल्ख राज, प्रेम कुमार, राकेश कुमार, शशिकांत, जनार्दन, शिवआधार, विनोद कुमार, लल्लन कुमार, मलिक शर्मा, रोहित शर्मा, विनय वोहरा, पिन्टू कुमार, अशोक हीर, राजू धीर, अशोक धीर, संजय सिंह, फूलचंद, गुरनाम सिंह, दीपक कुमार, पॉल सिंह, कुंदन लाल, सुरिंदर कुमार, सोनी लाल, मंगी सिंह आदि ने बताया कि इन काॅलोनियों में बिजली की सप्लाई खस्ता हालत है आैर स्ट्रीट लाइट्स के बराबर हैं। नगर निगम की ओर से इन कॉलोनियों में अभी तक पानी की सप्लाई तक उपलब्ध नहीं करवाई है। लोगों ने विधायक का रॉयल इस्टेट की पब्लिक स्ट्रीट बनाने का कार्य शुरू करवाने के लिए धन्यवाद किया।

विधायक ढिल्लों ने लोगों को पावरकाॅम द्वारा इलाके में जल्दी ही तारें डलवाने का वादा करते हुए कहा कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा संयुक्त स्कीम के तहत 100 प्रतिशत वाटर सप्लाई की सुविधा उपलव्ध करवाई जाएगी और इस स्कीम पर तेजी से काम चल रहा है।

वॉर्ड-3 की चारों कॉलोनियों के इलाका निवासी शिअद विधायक रणजीत सिंह ढिल्लों को उनके निवास पर अपनी परेशानी संबंधित मेमोरेंडम देते हुए।