- Hindi News
- वेतन मिला तो घंटाघर चौक आज जाम करने की चेतावनी
वेतन मिला तो घंटाघर चौक आज जाम करने की चेतावनी
म्यूनिसिपलकर्मचारी संयुक्त कमेटी के नेतृत्व में सैकड़ों मुलाजिमों ने नगर निगम से सीवरमैन, बेलदारों, ड्राइवरों को पिछले दो महीने से वेतन मिलने के विरोध में नगर निगन जोन-ए के समक्ष रोष प्रदर्शन करके जल्द से जल्द वेतन अदा करने की मांग की।
संघर्ष कमेटी के वरिष्ठ सदस्यों में दीपक हंस, गुरजीत सिंह जगपाल, कामरेड विजय कुमार और भागीरथ पालीवाल ने मुलाजिमों को संबोधित करते हुए चेतावनी भरे लहजे में कहा कि अगर मंगलवार सुबह तक वेतन नहीं दिया गया तो मुलाजिम घंटाघर चौक जामकर अपना रोष जताएंगे। उन्होंने कहा कि दो दिन पहले मेयर ने कर्मचारियों को शाम तक वेतन रिलीज करने का भरोसा दिया था मगर तीन दिन बीतने पर भी वेतन रिलीज नहीं किया गया है।
उन्होंने कहा कि वेतन मिलने से कर्मचारियों के घरों के चूल्हे ठंडे हो चुके हैं, स्कूलों की फीस देने के पैसे तक नहीं हैं, पारिवारिक मेंबर दो वक्त की रोटी के लिए दर भटक रहे है। इस अवसर पर विलायती राम मूंग, रघुवीर सिंह, जगमेल सिंह खेड़ा, वेद भाटिया, बलबीर सिंह गिल, शामलाल, प्रीतम, राम र| पाल, जीया लाल, गौतम, सुनील सौंधी, राकेश चौधरी सहित अन्य भी मौजूद थे।