- Hindi News
- कम जानकारी से छोटी बीमारी भी हो जाती बड़ी
कम जानकारी से छोटी बीमारी भी हो जाती बड़ी
अच्छा दिखने से खुद में आती है पॉजीटिव एनर्जी
शहरके सराभा नगर स्थित रोषे होटल में सोमवार को गायत्री लेडीज क्लब का डॉक्टर्स टॉक इवेंट हुआ। फोर्टिस हॉस्पिटल के स्किन स्पेशलिस्ट डॉ. नितिन ने लोगो में जानकारी का अभाव और गलत धारणाओं को उनकी बड़ी परेशानियों का सबब बताया।
उन्होंने बताया की बोटॉक्स, लाइपोसक्शन, सर्जरी आदि से स्किन फिर से जवान हो जाती है जो उनमें पॉजिटिव कॉन्फिडेंस पैदा करता है। उन्होंने बताया कि धूप से त्वचा को बचाने के लिए हर 2-3 घंटे बाद अच्छे सनस्क्रीन का इस्तेमाल करना चाहिए। उन्होंने यहां मौजूद सभी मेंबर्स के सवालों के भी जवाब दिए। प्लास्टिक सर्जरी, ब्रेस्ट सर्जरी, स्कार्स, ब्लैक हैड्स, और टैनिंग जैसी हर छोटी-बड़ी प्रॉब्लम्स के हल में सुझाव भी दिए। इसके बाद संगीता और किटी बख्शी ने किचन गार्बेज को खाद बनाने वाला 3 कॉट का एक पात्र, पूजा पात्र, लीफ कम्पोस्टर से सबका ध्यान खींचा। इस मौके पर क्लब की प्रेसिडेंट ज्योति गोयल, कविता तलवार, किरण ढींगरा, कुसुम अरोरा, माला कुमार, सुदेश विरमानी, इंद्रा वाधवा, स्वीटी जॉली, अनिल नागपाल, नीना बासम, अरुणा गुप्ता, नीलू अग्रवाल, मंजू वर्मा, दीप्ति गुप्ता, जसविंदर कौर, शैली गोयल, हरदीप मल्होत्रा, डिंपल, लवली गर्ग आदि मौजूद थीं।
अच्छा दिखने से खुद में कॉन्फिडेंस और पॉजिटिव एनर्जी आती है इसलिए जरूरी है की अपने शरीर की कमियों को छुपाएं और अच्छे डॉक्टर की सलाह जरूर लें। ट्रीटमेंट्स को लेकर बढ़ रही गलत धारणाओं को बदलना बहुत जरूरी है। ये तभी संभव है जब पेशेंट डॉ. की सलाह ले और अपने अंदर से हीनभावना खत्म करें।
-डॉ.नितिन, स्किनस्पेशलिस्ट।
सराभा नगर स्थित रोषे होटल में सोमवार को गायत्री लेडीज क्लब का डॉक्टर्स टॉक इवेंट में जानकारी देते फोर्टिस हॉस्पिटल के स्किन स्पेशलिस्ट डॉ. नितिन।
अवेयरनेस