- Hindi News
- ना नुकर के बाद आखिर लीं बिना फीस सीएलयू एप्लीकेशंस
ना-नुकर के बाद आखिर लीं बिना फीस सीएलयू एप्लीकेशंस
मोहित बहल|लुधियाना mohit.behl@dbcorp.in
नोटिफिकेशन जारी होने के बावजूद कारोबारियों को बिना चार्जेज सीएलयू देने के मामले में घिरे नगर निगम के ज़ोन सी के जोनल कमिश्नर ऋषिपाल सिंह ने सोमवार को आखिरकार जनता नगर और न्यू जनता नगर के 25 कारोबारियों को चेंज ऑफ़ लैंड यूज़ (सीएलयू) सर्टिफिकेट जारी करने के लिए बिना चार्जेस उनकी एप्लीकेशनस ले लीं।
सुबह 11 बजे जनता नगर स्माल स्केल मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन के प्रधान जसविंदर ठुकराल की अगुवाई में गिल रोड स्थित जोन सी दफ्तर पहुंचे कारोबारियों ने जब ऋषिपाल सिंह से मुलाकात कर उनसे कारोबारियों को बिना चार्ज सीएलयू इशू करने के लिए कहा तो उन्होंने पहले तो उन्हें ये हवाला देकर लौटाना चाहा कि अभी भी उनके पास नोटिफिकेशन नहीं आई है इसलिए कारोबारी दो दिन बाद आएं। इस पर जब कारोबारियों ने उन्हें याद दिलाया कि उनके ही कमिश्नर प्रदीप अग्रवाल ने जब 2 हफ्ते पहले ही नोटिफिकेशन आने की कन्फर्मेशन दे दी है तो ऋषिपाल ने एटीपी हेडक्वार्टर कमलजीत कौर को फोन मिला कर उनसे नोटिफिकेशन के बारे में पूछा तो उन्होंने भी नोटिफिकेशन आने की हामी भर दी।
इस पर ऋषिपाल ने कारोबारियों को फिर वहां से यह कह कर टरकाना चाहा कि कारोबारी एटीपी हेडक्वार्टर के पास जाके अपनी एप्लीकेशनें जमा करवा दें तो कारोबारियों ने तल्ख़ तेवर दिखाते ही ये कहा कि उनके इलाके को जोन सी लगता है तो वे अपनी एप्लीकेशंस ज़ोन सी में ही जमा करवाएंगे। ज़ोन में एप्लीकेशन ऋषिपाल खुद भेजें। स्थिति को गर्म होते देख ऋषिपाल ने मौके पर मौजूद 25 कारोबारियों की एप्लीकेशनस तुरंत खुद रिसीव करके कारोबारियों को 2 दिन में बिना किसी चार्ज सीएलयू सर्टिफिकेट जारी करने के लिए सुपरिंटेंडेंट राजीव कुमार की ड्यूटी लगा दी। इस मौके पर ठुकराल के साथ इंदरजीत सिंह, सविंदर सिंह, वलैती राम, हरजीत सिंह, मनोज कुमार, योगेश कुमार, हरपाल सिंह, हरजिंदर सिंह, रशपाल सिंह, गुरदेव सिंह, सिमरनजीत सिंह आदि मौजूद थे। सभी कारोबारियों ने अपनी सीएलयू एप्लीकेशंस बिना फीस जमा होने पर ख़ुशी जताई और बताया की कारोबारियों के लिए ये बहुत सकारत्मक कदम है।
13 सितंबर को दैनिक भास्कर में छपी खबर।
आखिर िबना फीस ले लीं सीएलयू एप्लीकेशंस
कहा, नोटिफिकेशन नहीं है फिर आइएगा
कारोबारियों के विरोध पर एटीपी को किया फोन
(बाएं) कारोबारियों ने विरोध किया और बता