पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हीरो साइकिल यूनियन ने किया प्रदर्शन

हीरो साइकिल यूनियन ने किया प्रदर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हीरोसाइकिल मजदूर यूनियन ने चंडीगढ़ रोड पर यूनियन प्रधान सुरिंद्र कुमार यादव के नेतृत्व में रोष रैली निकालते हुए मांग की मजूदरों पर बड़े हमलों लेबर कानूनों को जो उल्लंघन हो रहा है उसका जल्द से जल्द हल किया जाए। पिछले दिनो सुधार में संतोष सिंह के ऊपर किए गए जानलेवा हमले की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की एेसा ने हाेने पर जोरदार संघर्ष का ऐलान किया गया।

इस मौके पर जिला प्रधान जतिंदर पाल सूबे के कमेटी मैंबर हनुमान प्रसाद दूबे ने संबोधन करते हुए कहा कि पंजाब में गुंडागर्दी, चोरी,औरतों पर हमले में बहुत ज्यादा बढ़ोतरी हो चुकी है। लेबर कानून की धज्जियां उड़ा कर पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाया जा रहा है। मजदूरों को उनकी मेहनत के बदले में कम मजदूरी दी जा रही हैं और कोई फंड भी नहीं दिया जा रहा। उनका शोषण करके कुछ लोगों को फायदा पहुंचाया जा रहा है। इस मौके पर जगदीश चौधरी,रामलाल, राधे शाम पांडे,मिथलेश कुमार,सोनू गुप्ता,सुखविंदर सिंह, अमरनाथ आदि उपस्थित रहें।