- Hindi News
- बाढ़ पीड़ितों के लिए आप दफ्तर में मदद जमा कराने की अपील
बाढ़ पीड़ितों के लिए आप दफ्तर में मदद जमा कराने की अपील
लुिधयाना | आमआदमी पार्टी के स्पोक्सपर्सन एचएस फूलका ने कहा है कि जम्मू-कशमीर के बाढ़ पीड़ित लोगों को मदद पहुंचाने के लिए लुधियाना के लोग सराभा नगर स्थित पार्टी दफ्तर में मदद जमा करा सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में जम्मू-कशमीर के लोगों को मदद की जरूरत है। पंजाब के लोग मदद के लिए आगे रहते हैं। इस कारण जम्मू-कश्मीर के बाढ़ पीड़ितों को भेजने के लिए गर्म कपड़े कंबल इत्यादि सराभा नगर के 26-जे में आम आदमी पार्टी के दफ्तर में जमा कराएं, ताकि उन्हें जरूरतमंदों तक पहुंचाया जा सके।