पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पानी बिना जीवन सुरक्षित नहीं : भारती

पानी बिना जीवन सुरक्षित नहीं : भारती

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दिव्यज्योति जागृति संस्थान द्वारा चलाई गई माय अर्थ, माय रिस्पांसिबिलिटी मुहिम के अंतर्गत हरनामपुरा आश्रम में वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों को साध्वी अंबालिका भारती ने कहा कि अगर पानी सुरक्षित है तो जीवन भी सुरक्षित है। लेकिन अगर पानी सुरक्षित नही है तो जीवन भी सुरक्षित नही है। क्योंकि पानी के बिना जीवन अधूरा है। उन्होंने कहा कि यदि हम सभी जल का संरक्षण करे तो कितने ही लोगों की प्यास को बुझा सकते हैं। इसलिए जल का संरक्षण कर हमें अपने वर्तमान का संरक्षण करना है। इस अवसर पर माय अर्थ, माय रेस्पोंसिबिलटी मुहिम के कार्यकर्ता और उपस्थित लोगों द्वारा नहर के किनारे एक मानव श्रृंखला बनाकर जल के संरक्षण का प्रण लिया।

इस अवसर पर पाल सिंह, संदीप सिंह, तरसेम सिंह, बलवंत सिंह, स्वामी विकासानंद, साध्वी मनजीत भारती, साध्वी रजनी भारती, साध्वी मीमांशां भारती, साध्वी राजदीपा भारती, बलबीर सिंह कुलार आदि उपस्थित थे।

दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की ओर से माय अर्थ, माय रेस्पोंसिबिलटी मुहिम के के तहत लोगों ने जल के संरक्षण का प्रण लिया। फोटो:भास्कर