- Hindi News
- भगवान वाल्मीकि के जन्म दिवस पर शोभायात्रा को लेकर की मीिटंग
भगवान वाल्मीकि के जन्म दिवस पर शोभायात्रा को लेकर की मीिटंग
मातारानी चौक स्थित भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज(रजि) भावाधस के प्रांतीय दफ्तर में निर्देशक लक्ष्मण द्राविड की अध्यक्षता में मीटिंग की गई। जिसमें भगवान वाल्मीकि के जन्म दिन जो कि 8 अक्टूबर को मनाया जा रहा के उपलक्ष्य में 7 अक्टूबर को शोभायात्रा के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। वाल्मीकि समाज से अपील की गई कि वह इस दिन अपने घरों में दीपमाला करके, भागवान वाल्मीकि का स्मरण करते हुए उनका जन्म दिवस मनाया जाएं। इस मौके पर चौधरी यशपाल राष्ट्रीय संचालक ने मांग की इस दिन पुरे भारत में शराब और मीट की दुकानें बंद रहें।
इस अवसर पर देवराज असूर राष्ट्रीय प्रचार मंत्री, विपन कालिया प्रांतीय प्रचार मंत्री, अशोक सरसवाल, रवी अटवाल, विनोद नोना, सुरिंद्र अटवाल,सोमनाथ गिल, कॉमरेड जै पाल, राजीव सभरवाल, सन्नी सभरवाल, राकेश सभरवाल, विक्की सिद्धु, दीपक, संजय चौहान, राजिंदर कैप्टन, रोबिन अटवाल, सुनील हंस, राजू सभरवाल,सोनू सहोता,जोल बैंस,हैप्पी अटवाल, रवी अटवाल,पवन मूंग,राहुल मट्टू उपस्थित रहें।
मीटिंग के दौरान सदस्यों को संबोधित करते हुए भारतीय वाल्मीिक धर्म समाज के राष्टीय निर्देशक लक्ष्मण द्रविड़, यशपाल चौधरी अन्य।