पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • न्यू वैष्णो कॉलोनी में 16वां गणेश महोत्सव मनाया

न्यू वैष्णो कॉलोनी में 16वां गणेश महोत्सव मनाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
न्यूवैष्णो कॉलोनी में प्रधान बलराम चंदर राणा की अध्यक्षता में 16वां गणपति महोत्सव मनाया गया। गणेश महोत्सव की शुरुआत गणपति भगवान के पूजन के साथ की गई। पंडाल को सुंदर तरीके के साथ सजाया गया। भारद्वाज एंड पार्टी ने भगवान गणपति का गुणगान किया। समारोह में झांकियां भी पेश की गई, जो भक्तों के आकर्षण का केंद्र रही। गणेश महोत्स के उपलक्ष्य में आयोजकों की ओर से भगवान श्री गणपति के भक्तों के लिए खाने-पीने के स्टॉल भी लगाए गए। इस मौके पर जसबीर सिंह, जसपाल सिंह, सुरिन्द्र सिंह, नीटू, राजू, विक्की बिटटू राणा ने प्रभु के चरणों में हाजरी लगाई।