पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कलियर शरीफ मेले में सना खान ने पेश की कव्वालियां

कलियर शरीफ मेले में सना खान ने पेश की कव्वालियां

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डेरापीर निगाहा छावनी मोहल्ला की आेर कुमारी सुल्ताना के जन्मोत्सव पर मेला पीराने कलियर शरीफ समारोह का आयोजन किया गया। जोत को पीराने कलियर शरीफ से लाया गया। मेले को डेरा पीर निगाहा के गद्दीनशीन बिटटू निगाहियां छोटू खेड़ा की अध्यक्षता में धूमधाम के साथ मनाया गया।

इस दौरान मेले में पंजाब भर से लोगों ने शिरकत की। हजारों लोगों ने मेले में शामिल होकर पीर का आशीर्वाद लिया। इसके बाद कुमारी सुल्ताना की आेर से केक काटा गया। इस अवसर पर समारोह में राज्य मंत्री मदन लाल बग्गा, पार्षद वरिन्द्र सहगल, तरुण गोयल, विशेष मलिक, मनी, अजय सिद्घू, अंकुश खन्ना, विजय खेड़ा, संजय कोचर आदि ने विशेष तौर पर पहुंचकर दरबार में हाजिरी लगाई। इस मौके पर समारोह में मशहूर कव्वाल सना खान बाबा मंडली ने कव्वालियों को पेश किया। जिसमें भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया। आयोजको की ओर से आए मेले में भक्तों के लिए विशेष तौर पर लंगर का भी प्रबंध किया गया।