पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बांके बिहारी सेवा परिवार ने निकाली प्रभातफेरी

बांके बिहारी सेवा परिवार ने निकाली प्रभातफेरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीबांके बिहारी सेवा परिवार की ओर से श्री राम दरबार मंदिर सेक्टर 39 चंडीगढ़ रोड से संजीव डाबर की अगुवाई में प्रभातफेरी निकाली गई। मंदिर से शुरु होकर यह प्रभातफेरी आस पास के विभिन्न इलाकों से होते हुए वापस मंदिर में आकर महाआरती के साथ संपन्न हुई। प्रभातफेरी की शुरुआत में अशोक गुप्ता, संजय गर्ग, सुरिंदर गर्ग ने भगवान श्री हनुमान चालीसा का पाठ किया।

श्री हनुमान चालिसा के पाठ के पश्चात सरोज वर्मा, सुभाष सेठी, अजय सचदेवा, सुरेश खेड़ा आदि ने भगवान के मधुर भजनों का गायन किया। मन चल वृंदावन चलिए, कोई पकड़ के मेरा हाथ वृंदावन पहुंचा दे आदि भजनों पर सभी श्रद्धालु मस्ती में झूमते रहे। जिससे की पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने प्रभातफेरी का मार्ग में विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा करके भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर सोनू गरचा, राजेश गुप्ता, दर्शन बुद्धिराजा, डिंपी गर्ग, शाम सुंदर गुप्ता, चरणजीत धमीजा, विपन कुमार, मनोज डोगरा आदि मौजूद थे।