- Hindi News
- जैन स्थानक में 18 को बांटे जाएंगे ट्राई साइकिल
जैन स्थानक में 18 को बांटे जाएंगे ट्राई साइकिल
लुधियाना |भगवान महावीरसेवा संस्थान की ओर से श्रमण संघीय आचार्य सम्राट शिव मुनि महाराज के जन्म दिन के मौके पर 18 सितंबर को जैन स्थानक सिविल लाइंस में विशाल कैंप लगाया जाएगा। उपाध्याय प्रवर जितेंद्र मुनि महाराज के मंगल आशीर्वाद से आयोजित होने वाले इस कैंप में गरीब, जरूरतमंद और विकलांग मरीजों को ट्राई साइकिल, व्हील चेयर, कानों की ऊंचा सुनने वाली मशीन दी जाएगी। सेवा संस्थान के प्रधान राकेश जैन ने बताया कि कैंप में मुख्य मेहमान के रूप में विधायक राकेश पांडे, विधायक भारत भूषण आशू उपस्थित होंगे। इस अवसर पर राकेश जैन, राजेश जैन, डॉ. प्राण गुप्ता, रजनीश जैन, सुनील गुप्ता, तानिया, कीर्ति और दिव्या मौजूद थे।