- Hindi News
- चीमा चौक ब्रांच में इलाहाबाद बैंक ने मनाया हिंदी दिवस
चीमा चौक ब्रांच में इलाहाबाद बैंक ने मनाया हिंदी दिवस
इलाहाबादबैंक की ओर से चीमा चौक स्थित आईएफबी ब्रांच में हिंदी दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम में चीफ गेस्ट के तौर पर किरण साहनी असिस्टेंट डायरेक्टर, नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति पहुंचीं। इलाहाबाद बैंक के उप महाप्रबंधक रविंदर सिंह ने चीफ गेस्ट को बुके और शॉल भेंटकर सम्मानित किया। रविंदर सिंह ने हिंदी राजभाषा की महत्ता पर प्रकाश डाला। रविंदर सिंह, उपमहाप्रबंधक ने बैंक के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक के हिंदी दिवस संदेश दिया। उन्होनें बताया कि हमें ज्यादा से ज्यादा हिंदी भाषा का प्रयोग करना चाहिए। तभी हमारा राष्ट्र सही मायनों में उन्नति कर सकेगा। इसके पश्चात हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में कंपीटिशन्स का आयोजन किया जिनमें कविता प्रतियोगिता, गीत-गजल एवं “बस कुछ पल” प्रतियोगिता आदि शामिल थे। इनमें अनेक प्रतिभागियों ने भाग लिया।