पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गुज्जर खां कैंपस में फैशन ग्राफिक्स पर वर्कशॉप

गुज्जर खां कैंपस में फैशन ग्राफिक्स पर वर्कशॉप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मॉडलटाउन स्थित गुरु नानक खालसा कॉलेज फॉर वुमन गुज्जर खां कैंपस में प्रोफेशनल कोर्सेस पर वर्कशॉप का आयोजन किया गया। तीन दिनों तक चली इस वर्कशॉप में स्टूडेंट्स को करियर को आगे बढ़ाने वाले कोर्सेस के बारे में विस्तार से जानकारी दी। ड्रिमर्स क्रिएटिव अकादमी की ओर से आयोजित की गई इस वर्कशॉप में डिजाइनिंग की फिल्ड में होने वाले शॉर्ट टर्म कोर्सेस के बारे में जानकारी दी। इसके साथ ही अकादमी के गगनदीप सिहं और मनवीन कौर ने स्टूडेंट्स को कम्यूनिकेशन स्किल्स बढ़ाने पर भी जानकारी दी। तीन दिवसीय वर्कशॉप में फैशन ग्राफिक्स, फैशन स्टाइलिंग, सोशल मीडिया मार्केटिंग और इवेंट मैनेजमेंट के बारे में जानकारी प्रदान की गई। स्टूडेंट्स को गेम्स, टीम एक्टिविटीज और इंट्रैक्शन के जरिए जागरूक किया गया।