पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आंगनबाड़ी वर्कर्स का धरना जारी

आंगनबाड़ी वर्कर्स का धरना जारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना|आंगनबाड़ी वर्कर्सकी ओर से अपनी मांगों को लेकर चल रहा धरना चौथे दिन में प्रवेश कर चुका है। जिला प्रधान सुभाष रानी वित्त सेक्रेटरी सुरजीत कौर की अध्यक्षता में हेल्पर्स ने अपना धरना जारी रखा। सुभाष रानी ने कहा कि आंगनबाड़ी यूनियन को आज तक जो भी सरकार की ओर से सहायता मिली है वो संघर्ष से ही मिली है। उन्होंने कहा कि केंद्र की ओर से भेजा जाने वाले बजट में पंजाब सरकार की एक फीसदी भी हिस्सा नहीं है। लेकिन फिर भी वर्कर्स को धरना देकर अपना हक लेना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि हर बार वर्कर्स को अपने हक के लिए बलिदान देना पड़ता है। जो सरासर नाइंसाफी है। उन्होंने कहा कि सरकार इस तरह हमारी अनदेखी करके हमारे हौसले तोड़ नहीं सकती। हम फिर भी अपने हक के लिए लगातार लड़ते ही रहेंगे।