- Hindi News
- पब्लिक स्पीकिंग स्किल्स पर स्टूडेंट्स ने ली जानकारी
पब्लिक स्पीकिंग स्किल्स पर स्टूडेंट्स ने ली जानकारी
लुधियाना|मॉडल टाउनस्थित गुरु नानक इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलॉजी(जीएनआईएमटी), गुज्जर खां कैंपस में चल रही तीन दिवसीय वर्कशॉप का समापन हो गया। एमबीए फर्स्ट सेमेस्टर के लिए ‘राइट हैबिट फॉर ब्राइट कैरियर’ पर सेमिनार करवाया गया था। प्रोग्राम में स्टूडेंट्स को संदेश दिया गया कि सफलता केवल उन्हीं के पास ही आती है, जो काम करने की प्लानिंग करते हैं। स्टूडेंट्स को आशा स्क्वेयर जिसमें एटीट्यूड, स्किल्स, हैबिट और अवेयरनेस का कंसेप्ट शामिल हैं, के बारे में जानकारी दी गई। प्रेजेंट एजुकेशन सिस्टम के फायदे और नुकसान के बारे में भी बताया गया। स्टूडेंट्स की स्किल्स को बढ़ाने के लिए कई तरह की एक्सरसाइज भी बताई गई। इसमें स्टूडेंट्स ने जानकारी हासिल की और इस जानकारी को जीवन में ढालने का संकल्प भी लिया।असित घोष इंस्टीट्यूट ऑफ लीडरशिप एंड एक्सीलेंस के फाउंडर असित घोष ने मुख्य प्रवक्ता के तौर पर शिरकत की। इसके साथ ही स्टूडेंट्स को पब्लिक स्पीकिंग स्किल्स बढ़ाने के लिए भी प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि स्टूडेंट्स को इससे सीख लेनी चाहिए।
स्टूडेंट्स को दो ग्रुप्स में बांट कर प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें बेस्ट स्पीकर की प्रतियोगिता करवाई गई। दोनों ग्रुप के विजेताओं को इनाम शील्ड देकर सम्मानित किया गया। स्टूडेंट्स ने वर्कशॉप में विस्तार से जानकारी हासिल की। वर्कशॉप की को ऑर्डिनेटर डॉ. संध्या मेहता ने सभी को धन्यवाद दिया। जीएनआईएमटी के डायरेक्टर डॉ. एचएस संघा ने सभी प्रवक्ताओं को धन्यवाद किया।