- Hindi News
- \"आगमन 2014’ से नए स्टूडेंट्स का किया वेलकम
\"आगमन 2014’ से नए स्टूडेंट्स का किया वेलकम
सिविललाइंस स्थित गुजरांवाला गुरु नानक इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलॉजी(जीजीएनआईएमटी) में नए स्टूडेंट्स का स्वागत करने के लिए ‘आगमन 2014’ का आयोजन किया गया। कॉलेज में आए फ्रेशर्स का स्वागत एमबीए तीसरे सेमेस्टर के हरप्रीत सिंह ने किया। इसके बाद रंगारंग कल्चरल प्रोग्राम पेश किया गया।
बीबीए फर्स्ट इयर की रीधिमा, बीबीए फर्स्ट इयर की प्रभजोत और बीसीए फर्स्ट इयर के गुरविंदर सिंह ने शानदार गाना गा कर सबका मनोरंजन किया। बीसीए थर्ड इयर के संदीप ने बॉलीवुड ट्रैक्स पर डांस पेश कर सभी मौजूद लोगों को अपने पांव थिरकाने पर मजबूर कर दिया।
इसके साथ ही बीसीए फर्स्ट इयर के लव और इशान अली ने भी अपने डांस से सबका मनोरंजन किया। प्रभजोत सिंह और हरमीत सिंह ने तबला और रैप का अनूठा संगम पेश कर सबनीको अप सीट्स से खड़े होकर डांस करने को मजबूर कर दिया। बीएससी फ़र्स्ट सेमेस्टर और बीकॉम थर्ड सेमेस्टर के लड़कों ने ग्रुप डांस प्रस्तुत किया।
मिस्टर और मिसेज फ्रेशर कंपीटिशन में फ्रेशर्स ने तीन राउंड्स में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जिसमें विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। इसमें पोस्ट ग्रेजुएशन के मिस्टर फ्रेशर का खिताब एमबीए फर्स्ट इयर के अभिषेक मिस फ्रेशर का खिताब एमसीए थर्ड इयर की हरविंदर कौर के नाम रहा। अंडर ग्रेजुएशन में बीसीए फर्स्ट इयर के पुलकित ने मिस्टर फ्रेशर का खिताब और एचएमसीटी फ़र्स्ट समेस्टर की सिमरजीत ने मिस फ्रेशर का ताज अपने नाम किया। बीबीए फर्स्ट इयर के प्रभजोत सिंह मिस्टर पर्सनेलिटी, एमबीए फर्स्ट इयर की दीप सिमरन ने मिस पर्सनैलिटी, एमबीए के अक्षय ने मिस्टर वैल ड्रेस्ड और सिमरजीत ने मिस वैल ड्रेस्ड का खिताब अपने नाम किया। इंस्टीट्यूट के को ऑर्डिनेटर प्रो. मनजीत सिंह छाबड़ा ने सभी नए स्टूडेंट्स का स्वागत किया।
जीजीएनआईएमटी में फ्रेशर पार्टी के दौरान स्टूडेंट्स को सम्मानित करते टीचर्स।