पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जीएनजी कॉलेज की प्रभजोत ने किया यूिनवर्सिटी में टॉप

जीएनजी कॉलेज की प्रभजोत ने किया यूिनवर्सिटी में टॉप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दिलमें अगर मेहनत और लग्न का जज्बा तो सफलता मिल ही जाती है। इसी बात को सिद्ध करती मॉडल टाउन स्थित गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज की लड़कियों ने सिद्ध किया है। उन्होंने एमएससी फिजिक्स सेकंड सेमेस्टर के रिजल्ट में यूनिवर्सिटी पोजीशन हासिल कर अपनी काबिलियत का परिचय दिया है। लड़कियों ने पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ द्वारा जारी किए गए रिजल्ट में पहली तीन पोजीशन्स की है। कॉलेज की स्टूडेंट्स ने पहली, दूसरी, तीसरी, नौंवीं और दसवीं पोजीशन ली है। इसमें प्रभजोत कौर ने 82.3 फीसदी अंकों के साथ यूनिवर्सिटी और कॉलेज में पहला स्थान प्राप्त किया। इसी के साथ गुरजोत कौर ने 81.3 फीसदी अंकों के साथ यूनिवर्सिटी और कॉलेज में सेकेंड पोजीशन ली है। सिल्की वर्मा ने 81.2 फीसदी नंबर्स के साथ यूनिवर्सिटी और कॉलेज में तीसरा स्थान हासिल किया है।

कॉलेज की स्टूडेंट्स मनप्रीत कौर और अंशु कुमारी ने भी यूनिवर्सिटी में नौंवीं और दसवीं पोजीशन प्राप्त की है। कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. चरनजीत माहल और कॉलेज प्रेसिडेंट गुरबीर सिंह ने छात्राओं को उनकी सफलता पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि बच्चों को इसी प्रकार मेहनत कर के अच्छी पोजीशन हासिल करनी चाहिए। उन्होंने अन्य छात्राओं को भी स्टूडेंट्स से प्रेरणा लेने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि छात्राएं यूनीवर्सिटी में अच्छी पोजीशन लेकर कॉलेज तथा इलाके का नाम रोशन तो कर रही रही हैं, साथ में यह संदेश भी दे रही हैं िक लड़कियां किसी भी क्षेत्र में कम नहीं हैं।

तीसरी पोजीशन लेने वाली सिल्की वर्मा ने बताया कि उन्होंने रेगुलर स्टडी करने के अलावा एग्जाम्स के समय में जमकर पढ़ाई की। पेरेंट्स के सपोर्ट और टीचर्स की हेल्प से ही वो यूनिवर्सिटी में टॉप थ्री पोजीशन में रहने में कामयाब हो पाईं। उन्होंने कहा कि वो आगे भी इसी तरह मेहनत करती रहेंगी जिससे कि वो भविष्य में और भी ज्यादा अंक हासिल कर पाएं।

आगे भी इसी तरह जारी रखेंगी अपनी मेहनत

एमएससी फिजिक्स सेकेंड सेमेस्टर के रिजल्ट में पोजीशन्स लेने वाली स्टूडेंट्स को मिठाई खिलातीं कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. चरनजीत माहल।

यूनिवर्सिटी में दूसरी पोजीशन लेने वाली गुरजोत कौर ने कहा कि वो बीएससी के समय में कॉलेज पोजीशन ही लेती थीं, लेकिन एमएससी में आने के बाद उन्होंने ज्यादा मेहनत और लग्न से पढ़ाई शुरू की। इसके बाद एमएससी फर्स्ट सेमेस्टर में तीसरी पोजीशन ली और