- Hindi News
- तिरपाल के नीचे बैठ पढ़ाई कर रहे फील्ड गंज प्राइमरी स्कूल के स्टूडेंट्स
तिरपाल के नीचे बैठ पढ़ाई कर रहे फील्ड गंज प्राइमरी स्कूल के स्टूडेंट्स
आजके दौर में जहां स्कूलों में ज्यादा से ज्यादा आधुनिक तकनीक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है, वहीं फील्ड गंज स्थित गवर्नमेंट प्राइमरी स्कूल ऐसा है, यहां आधुनिकता के नाम पर स्टूडेंट्स के बैठने के लिए कोई कमरा तक नहीं है, तकनीक तो दूर की बात रही। इसके चलते स्कूल के 87 स्टूडेंट्स को बारिश, आंधी, तूफान, गर्मी, सर्दी में तिरपाल के नीचे बैठ कर पढ़ाई करनी पड़ रही है।
1926 में इस स्कूल की शुरुआत हुई थी, शहर के बीचों-बीच स्थित इस स्कूल में पहले स्टूडेंट्स के बैठने के लिए दस कमरे थे, लेकिन आज सभी कमरे खंडहर बन चुके हैं और उनकी छत गिर चुकी है। हालत यह है कि आज स्टूडेंट्स के लिए एक भी शौचालय तक नहीं है।
इसके चलते स्टूडेंट्स तो वापस घर जाना पड़ता है। इतना ही नहीं स्कूल की हेडमिस्ट्रेस ने स्टूडेंट्स के लिए खुद तिरपाल खरीद कर उनको धूप से बचाने का प्रयास किया है। बारिश के बीच स्कूल में पानी भर जाने से कई बार स्टूडेंट्स को छुट्टी तक करनी पड़ती है।
आज स्कूल में पहली से 5वीं कक्षा तक के 87 स्टूडेंट्स शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं, कुछ दिन पहले एक दानी सज्जन ने स्टूडेंट्स के लिए बेंच दिए, जिसको खुले में लगा कर स्टूडेंट्स पढ़ाई करवाई जा रही है। स्कूल में सुरक्षा ने नाम पर भी कोई दरवाजा तक नहीं है, कई बार स्कूल परिसर में नशेड़ी तक घुस जाते हैं।
स्कूल परिसर की सुरक्षा के नाम पर कोई दरवाजा होने के चलते लोग गंदगी वहीं फेंक जाते हैं। इसके चलते सुबह खुद सफाई करने के बाद क्लास शुरू करवानी पड़ती है। स्कूल की हेडमिस्ट्रेस अमरीक कौर ने बताया कि मौसम कैसे भी हो बाहर बैठा कर पढ़ाई करवानी पड़ती है। इतना ही नहीं कई बार जब स्कूल आते है वहां पर नशेड़ी सो रहे होते है, कई बार कोई व्यक्ति मरा भी होता है, जिसकी डेडबॉडी खुद पैसे देकर उठानी पड़ती है।
लेकिन अभी तक इस स्कूल में पढऩे वाले बच्चों की तरफ कोई ध्यान नहीं दो रहा। पिछले दिनों के स्कूल के समय में ही एक नशेड़ी लड़का स्कूल में घुस गया था। स्कूल में छोटे बच्चे हैं। पिछले दिनों खुद तिरपाल खरीद कर बच्चों को उसके नीचे बैठाया गया।
राइट टू एजुकेशन
फील्ड गंज स्थित गवर्नमेंट प्राइमरी स्कूल में तिरपाल के नीचे पढ़ाई करते स्टूडेंट्स। यहां आज तक कमरे नहीं बन पाए। वहीं चारों ओर गंदगी भी फैली हुई है।
^फील्ड गंज के कूचा नंबर 6 में चलने वाले स्कूल के बारे