- Hindi News
- केके ज्यूलर्स ने एिनवर्सरी पर कस्टमर्स को बांटे गिफ्ट
केके ज्यूलर्स ने एिनवर्सरी पर कस्टमर्स को बांटे गिफ्ट
शहरके जाने-माने केके ज्यूलर द्वारा अपने शोरूम की पहली वर्षगांठ के अवसर पर अपने ग्राहकों को विशेष उपहार बांटे गए। ज्यूलर केके कुशल विरमानी ने बताया कि शोरूम के एक साल पूरे होने के अवसर पर ग्राहकों को डायमंड गोल्ड ज्यूलरी में भारी छूट दी जा रही है। शोरूम में पांच हजार से लेकर ग्राहक की डिमांड के अनुसार डायमंड गोल्ड ज्यूलरी की रेंज उपलब्ध करवाई है। सोमवार के दिन शोरूम के एक साल पूरे होने के अवसर पर ग्राहकों के लिए तंबोला क्विज मुकाबले करवाए गए। इस के बाद विजेयता को के के ज्वैलर्स द्वारा उपहार देकर सम्मानित किया गया। केके विरमानी ने बताया कि आने वाले त्यौहारों के मद्देनजर शोरूम में ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कई विशेष आॅफर शुरू किए जा रहे हैं।