- Hindi News
- हिंदी काव्य संग्रह ‘कुहासा’ का किया गया लोकार्पण
हिंदी काव्य संग्रह ‘कुहासा’ का किया गया लोकार्पण
लुधियाना|पंजाबी भवनमें विश्व पंजाबी साहित्य विचार मंच की ओर से पंजाबी साहित्य अकादमी के सहयोग से हिंदी काव्य संग्रह ‘कुहासा’ का लोकार्पण किया गया। दलीप अवध के हिंदी काव्य संग्रह ‘कुहासा’ को उपन्यास करमजीत सिंह औजला ने लोकार्पित किया। करमजीत सिंह औजला ने कहा कि दलीप अवध इस पुस्तक के लिए बधाई के पात्र हैं जिन्होंने ये पुस्तक हिंदी दिवस को समर्पित की। प्रधानगी मंडल में प्रधान प्रीतम पंधेर, जनरल सेक्रेटरी दलवीर सिंह लुधियानवी, हरबंस मालवा और जैकिशन सिंह वीर ने शिरकत की। प्रीतम पंधेर ने कहा कि इस तरह की प्रगतिशील किताबें हमेशा ही समाज में सराही जाती हैं। इन किताबों ने समाज को एक नई दिशा दी है। दलवीर सिंह लुधियानवी ने कहा कि समाज की बुराइयों पर प्रहार करती कुहासा समाज में रोशनी जरूर फैलाएगी। उन्होंने कहा कि यह िकताब समाज को एक नया संदेश देकर समाज का पथ पदर्शन भी करेगी। लेखक दलीप अवध ने अपनी रचनाएं भी सबके सामने पेश की। कवि दरबार में राजेंद्र वर्मा, गुरदीप सिंह, अमरजीत शेरपुरी, डॉ. प्रीतम सिंह अन्य कई लोग भी शामिल थे।