- Hindi News
- नेशनल इंस्पायर अवॉर्ड के लिए लुधियाना के 5 मॉडल्स सलेक्ट
नेशनल इंस्पायर अवॉर्ड के लिए लुधियाना के 5 मॉडल्स सलेक्ट
रयातबाहरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स नवां शहर में हुई राज्य स्तरीय इंस्पायर अवॉर्ड साइंस एग्जीबिशन में लुधियाना के 5 मॉडल्स चुने गए। मालवा खालसा सीनियर सेकंडरी स्कूल में हुई जिला स्तरीय इंस्पायर अवॉर्ड एग्जीबिशन में कुल 37 मॉडल्स चुने गए थे। इसमें से नेशनल लेवल इंस्पायर अवॉर्ड को जिला के पांच मॉडल्स चुने गए। इसमें गवर्नमेंट हाई स्कूल अयाली कलां के स्टूडेंट राजदीप सिंह का जियोग्राफिकल मॉडल शामिल हैं। स्प्रिंग डेल सीनियर सेकंडरी पब्लिक स्कूल के आयुष खन्ना का सोलर रोड्स भी चुना है। सरकारी स्कूल अयाली कलां, सरकारी सीनियर सेकंडरी गालिब रण सिंह अमृत इंडो कैनेडियन अकादमी के मॉडल भी शामिल हैं। विजेताओं को शिक्षा मंत्री डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने इनाम से सम्मानित किया।