लुधियाना को समर्पित होगा पहला गीत
लुधियाना|लुधियाना फिल्मसिटी की ओर से अपनी पहली एलबम का पहला गीत लुधियाना शहर को समर्पित करने जा रही है। लुधियाना फिल्म सिटी के प्रमुख प्रमोद जैन ने बताया कि ये गीत लुधियाना शहर पर आधारित होगा। इस गीत में लुधियाना की प्रमुख लोकेशन्स, मार्किट, मॉल्स, औद्योगिक घरानों, स्कूल-कॉलेज और प्रमुख शख्सियतों को कवर किया जाएगा। इस गीत में लुधियाना शहर के लोगों के शौक, रंग-ढंग, रहन-सहन और जिंदादिली को प्रदर्शित किया जाएगा। यह अपनी तरह का पहला गीत होगा, जो पूरी तरह से एक शहर के जीवन लोगों पर केंद्रित होगा। उन्होंने बताया कि इससे संबंधित सारी जानकारी फेसबुक पर लुधियाना फिल्म सिटी पर देखी जा सकती है। फिलवक्त यह गीत लुधियाना को समर्पित है।