गर्दन पर दातर रखकर सात हजार रुपये लूटे
चाटकीरेहड़ी लगाकर घर जा रहे व्यक्ति की गर्दन पर दातर रखकर बाइक सवार दो बदमाशों ने 7 हजार रुपए लूट लिए। बदमाशों ने रेहड़ी वालों को मारने पीटने के बाद मौके से फरार हो गए। रेहड़ी वाले ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। थाना सदर की पुलिस ने देव नगर के रहने वाले सिकंदर कुमार की शिकायत पर शहीद भगत सिंह नगर के रहने वाले जसविंदर सिंह और जतिंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
एएसआई दविंदर सिंह ने बताया कि सिकंदर कुमार चाट की रेहड़ी लगाता है। वह रात को काम खत्म कर घर लौट रहा था। जब वह गांव ठकरवाल के पास पहुंचा तो बाइक से आए आरोपियों ने उसे जबरन रोक लिया और गाली-गलौज करने लगे। इतना ही नहीं उसकी गर्दन पर दातर रखकर 7 हजार रुपए छीन लिए।