- Hindi News
- रंिजश के चलते िपता और भाई के घर की फायरिंग
रंिजश के चलते िपता और भाई के घर की फायरिंग
डाबाकेलोहरा रोड पर रंजिश के चलते देर रात एक युवक ने अपने पिता और भाई के घर पर हवाई फायरिंग कर दी। फायरिंग के कारण खौफजदा लोग अपने घरों में घुस गए। इलाके के लोगों का कहना था कि मोटरसाइकिल सवार युवकों ने करीब 4 फायर किए और गाली गलौच करते हुए भाग निकले। मोटरसाइकिल सवार युवकों ने एक घर के गेट पर भी फायर किए। पता चलते ही थाना डाबा के इंस्पेक्टर जतिंदर जीत सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए।
हरदेव सिंह ने बताया कि उन्होंने अपने छोटे बेटे को बेदखल किया हुआ है। जो कि अक्सर आए दिन घर आकर मारपीट भी करता है। रविवार को रात करीब 11.30 बजे के बाद वह घर के बाहर अन्य लोगों के साथ खड़े थे तो पहले मोटरसाइकिल सवार हुल्लड़बाजी गाली गलौच करते हुए आगे निकल गए। इनमें उनका बेटा भी था। दहशत के कारण लोग अपने घरों में चले गए। अभी उन्होंने अपना गेट बंद किया ही था कि बाहर से किसी ने फायर करने शुरू कर दिए। जिस पर उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने एक खोल भी बरामद कर लिया। जांच अफसर ने बताया कि हरदेव सिंह की अपने बेटे के साथ रंजिश है। हरदेव के बयानों के आधार पर ही कार्रवाई की जा रही है।
^उक्त युवक द्वारा पहले भी इलाके में कई बार बादमाशी की गई है। जिस संबंध में पुलिस को शिकायत की गई थी। पुलिस को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। निर्मलसिंह पाहवा, प्रधानभाजपा लोहारा वाॅर्ड
मौके पर पहुंची पुिलस लोगों से जानकारी लेती हुई। फोटो:राजनसलूजा