पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आस्था कॉलेज की प्रिंसिपल बनकर देती थी फर्जी डिग्रियां, महिला काबू

आस्था कॉलेज की प्रिंसिपल बनकर देती थी फर्जी डिग्रियां, महिला काबू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना। लोगोंको फर्जी डिग्रियां देने के आरोप में थाना डिवीजन नंबर 5 की पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी जालंधर की रहने वाली पुष्पा सोकिया है। महिला के खिलाफ बचित्र नगर के रहने वाले अमनदीप सिंह की शिकायत पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। अमनदीप ने पुलिस शिकायत दी थी कि उक्त महिला खुद को बस स्टैंड के निकट आस्था कॉलेज की प्रिंसिपल बताती थी। अपनी बहन को 12वीं क्लास पास करवाने के लिए वह उसके पास गया तो उसने कहा कि पढ़ाई की कोई आवश्यकता नहीं है। उसने 30 हजार रुपए लेकर 12वीं क्लास का सर्टिफिकेट दे दिया। सर्टिफिकेट के आधार पर जब उन्होंने विदेश जाने के लिए वीजा अप्लाई किया तो फर्जी सर्टिफिकेट कह कर वीजा देने से इंकार कर दिया।