पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ढक्कन टूटने से गटर में िगरी 5 साल की सलोनी, मौत

ढक्कन टूटने से गटर में िगरी 5 साल की सलोनी, मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कंगनवालमेंढक्कन टूटने से 15 फुट गहरे गटर में गिरकर पांच साल की बच्ची की मौत हो गई। मौके पर पहुंची चौकी कंगनवाल पुलिस ने लाश कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है। मरने वाली बच्ची की पहचान 5 साल की सलोनी के रूप में हुई है। जांच अफसर ने बताया कि सलोनी शनिवार को घर के बाहर बच्चों के साथ खेल रही थी। इसी दौरान अचानक वह पास के एक खाली प्लॉट में बने शौचालय में चली गई। जब सलोनी शौचालय से बाहर निकली तो शौचालय के बाहर बने गटर का ढ़क्कन अचानक टूट गया और वह गटर में जा गिरी। जिस कारण उसकी मौत हो गई।

शाम को जब सलोनी घर नहीं आई , तो उसकी मां सबावती पिता राजू ने उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान एक बच्चे ने बताया कि सलोनी खेलते खेलते शौचालय के लिए गई थी। जब उसके घरवाले आसपास के अन्य लोग शौचालय की तरफ गए तो वहां पर उन्होंने सलोनी की चप्पल पड़ी देखी। उन्हें शक हुआ कि शायद सलोनी गटर में गिर गई है। शक के आधार पर एक सीवर कर्मी ने गटर में घुसकर देखा तो अंदर सलोनी की लाश पड़ी थी। जिन्होंने बाद में लाश को बाहर निकाला।