- Hindi News
- स्किल डेवेलपमेंट सेंटर के िलए इडस्ट्रियलिस्ट्स दें 7.50 करोड़
स्किल डेवेलपमेंट सेंटर के िलए इडस्ट्रियलिस्ट्स दें 7.50 करोड़
लुधियाना| आर्थिकतंगी से गुजर रहे लुधियाना के इंडस्ट्रियलिस्ट्स को स्किल डेवलेपमेंट सेंटर बनाने के लिए खुद 7.50 करोड़ रुपए खर्च करना होगा। 15 करोड़ रुपए के इस प्रोजेक्ट में राज्य सरकार इंडस्ट्रियलिस्ट्स को पंजाब स्टेट होजरी एंड निटवियर डेवलेपमेंट कारपोरेशन की निटवियर फैसिलिटी की 7 एकड़ जमीन और पुरानी इमारत सौंपेगी। इससे शहर के इंडस्ट्रियलिस्ट्स को करारा झटका लगा है। हालांकि रविवार को पीएयूू में प्रोजेक्ट की रिव्यू मीटिंग के बाद मुख्यमंत्री परकाश सिंह बादल ने दावा किया है कि अगले साल अप्रैल में बैसाखी के दिन सेंटर चालू हो जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा, इंडस्ट्रियलिस्ट्स को आधी रकम तो देनी ही पड़ेगी। सेंटर को चलाने के लिए सोसाइटी बनाई गई है। इसमें हीरो साइकिल के को-चेयरमैन पंकज मुंजाल को चेयरमैन और संदीप मिनी रियात, एसपी ओसवाल, उपकार सिंह, एससी रल्हन, अवतार सिंह और चरणजीत सिंह विश्वकर्मा को मैंबर बनाया गया। रिव्यू मीटिंग में पंकज मुंजाल ने मुख्यमंत्री को बताया कि सेंटर की इमारत बनाने के लिए आर्किटेक्ट और इंजीनियर को हायर किया गया है। लुधियाना के इस सेंटर में हर साल इस सेंटर में 2,000 से अधिक बेरोजगार युवाओं को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। उन युवाओं को फोकस किया जाएगा, जिन युवाओं ने आर्थिक तंगी के कारण दसवीं या बारहवीं के बाद पढ़ाई बीच में ही छोड़ दिया। शुरूआत 15 कोर्स से होगी, इसमें हर साल 15 नए कोर्स जोड़े जाएंगे।
^इतनी बड़ी रकम कोई अकेला इंडस्ट्रियलिस्ट्स नहीं खर्च कर सकता है। इसे या तो हीरो ग्रुप या फिर सीआईआई ही कर सकती है। अगर इंडस्ट्रियलिस्ट्स से पैसा लेना है तो सभी एसोसिएशन को इसमें शामिल किया जाना चाहिए। एसोसिएशन के प्रधानों को मेंबर बनाए और उनसे फंड इकट्ठा करें। दूसरी बात कि 7 एकड़ जमीन क्यों? इसे तो महज एक एकड़ जमीन में बनाया जा सकता है। बाकी बची जमीन पर एक्जीबिशन सेंटर बनाया जा सकता है। -एससीरल्हन, चेयरमैननार्दन फियो