होजरी मालकिन पर हमला करने वाला एक पकड़ा
लुधियाना|बस्ती जोधेवालके सुंदर नगर में जैकेट बनाने वाली सोफिया निटवियर्स के मालिक रंजीव बजाज और उनकी प|ी अपराजिता पर हमला करने वाले नौकर प्रमोद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दूसरे आरोपी प्रमोद की तलाश की जा रही है। उधर, सीएमसी में एडमिट दंपति की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।
चौकी सुंदर नगर के इंचार्ज एएसआई कपिल कुमार ने बताया कि आरोपी प्रमोद पिछले चार साल से होजरी में काम कर रहा था। आरोपी ने बताया कि उसने प्रमोद के साथ मिलकर सोमवार को लूट की योजना बनाई। उन्होंने सोमवार देर रात अपराजिता और रंजीव को मारकर वारदात को अंजाम देना था। उन्होंने रस्सी के सहारे लॉबी में उतर कर अपराजिता के कमरे का दरवाजा खटखटाया। लेकिन दरवाजा नहीं खुला तो वह साथ के कमरे में बैठ गए। जैसे ही अपराजिता बाहर निकली तो उसने सूए से वार किए।
अपराजिता का पति रंजीव कमरे से बाहर आया तो चचेरे भाई ने जाकर उसको पकड़ लिया। प्रमोद ने रंजीव पर सूए से वार किए। अपराजिता के शोर मचाने पर हमलावर डर गए और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने आरोपी से वारदात में इस्तेमाल किया गया बटन लगाने वाला सुआ और अपराजिता के कानों से छीनी बालियां भी बरामद कर ली हैं। जबकि सोने की दोनों चेन और दो मोबाइल उसका चचेरा भाई ले गया।