हरि सिंह को दी भावभीनी श्रृद्धांजलि
लुधियाना|पंजाब यूनिवर्सिटीलाइब्रेरी के असिस्टेंट रजिस्ट्रार हरि सिंह की श्रृद्धांजलि सभा का आयोजन मोती नगर के गुरुद्वारा साहिब में आयोजित की गई। इस दौरान गुरुद्वारा में पाठ करवाया गया। इस अवसर पर शहर के कई गणमान्य शख्सियतों ने हिस्सा लिया। जिसमें बलविंद्र सिंह बैंस, सिमरनजीत सिंह बैंस, कौंसलर सुखदेव सिंह, जतिंदर सिंह ढालीवाल, चरणजीत सिंह, गुरबीर सिंह, यूनियन के मैंबर्स की आेर से हरि सिंह को श्रृद्धा सुमन भेंट किए गए। उनके पुत्र गुरुप्रीत सिंह ने बताया कि वे काफी सालो से युनिवर्सिटी में अपनी सेवायें को दे रहे थे। वह काफी खुश मिजाज के थे। शुरू से ही सबके साथ मिलकर रहना उनका स्वभाव था। उनके दिए हुए संस्कारों से ही आज हम इस मुकाम पर है।